Homeबलरामपुरश्रमिक परिवार का बेटा बिट्टू का संवर रहा भविष्य, मुख्यमंत्री नोनी...

श्रमिक परिवार का बेटा बिट्टू का संवर रहा भविष्य, मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना मिला लाभ

छत्तीसगढ़ : आर्थिक सहायता से उच्च शिक्षा में मिली मदद

न्यूज़ दर्शन@बलरामपुर ||15 अक्टूबर 2025  मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण कर रहे श्रमिक के पुत्र बिट्टू कुशवाहा ने अपनी मेहनत और लगन से पूरे जिले के नाम रोशन किया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में चलित मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना ने श्रमिक परिवारों के सपनों को नई दिशा दी है।
विकासखण्ड कुसमी के तहसील चांदो अंतर्गत ग्राम नवाडीहकला निवासी श्री कमलेश कुशवाहा जो श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिक है। जो अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए लगातार प्रयासरत रहे। सीमित आय और कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने बेटे की शिक्षा में कभी कमी नहीं आने दी। परिणामस्वरूप बिट्टू कुशवाहा ने कक्षा 10वीं के परीक्षा में राज्य में टॉप 10 में अपनी जगह बनाई तथा नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना अंतर्गत बिट्टू कुशवाहा लाभान्वित हुए। उन्हें कुल 2 लाख रुपये की शैक्षणिक सहायता राशि प्रदान की गई। जिसमें 1 लाख रुपये वाहन के लिए एवं 1 लाख रुपये शिक्षा सहायता राशि दी गइ। इस आर्थिक सहयोग से बिट्टू उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने सपनों को साकार कर सकेगा। बिट्टू ने बताया कि मेरे पिता ने हमेशा मेहनत करना सिखाया है और वे कहते है कि निरंतर कोशिश करने वालों को कभी निराशा नहीं होती। बिट्टू कहता है कि मेहनत करना पिता से सीखा तो वहीं सपनों को पूरा करने का उम्मीद शासन की योजनाओं से संभव हो रहा हैं। वह बताता है कि वाहन के लिए प्राप्त राशि से उसने स्कूटी खरीदा और आगे नीट की तैयारी कर रहा है, ताकि चिकित्सा क्षेत्र में जाकर अपनी सेवाएं दे सके।

बिट्टू के पिता श्री कमलेश कुशवाहा भावुक होकर कहते हैं कि पहले लगता था बच्चों की पढ़ाई महंगी है अब शासन की मदद से हमारे बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो रहा है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी नीतियों से श्रमिक परिवारों को आर्थिक लाभ पहुँचाया जा रहा है। इन्हीं योजनाओं में से एक है मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना। इस योजना का उद्देश्य श्रम विभाग में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को उच्च शिक्षा हेतु प्रोत्साहित करना और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!