Homeबलरामपुरबलरामपुर : टिफिन भोज कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा अन्नदाताओं के...

बलरामपुर : टिफिन भोज कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा अन्नदाताओं के हित में लिए जा रहे हैं ऐतिहासिक फैसले पर चर्चा

न्यूज़ दर्शन@बलरामपुर। 12 अक्टूबर 2025 दिन रविवार भारतीय जनता पार्टी व किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री आलोक सिंह ठाकुर जी के आह्वान पर एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश जायसवाल जी के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के द्वारा टिफिन भोज कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय बलरामपुर में किया गया कार्यक्रम का अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री मुन्नालाल चौधरी जी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया।

वृक्षारोपण हेतु प्रति मंडलों में 75 पौधे एक पेड़ मां के नाम के तहत छत्तीसगढ़ में लगाए जाने/वितरण किए जाने की समीक्षा एवं चर्चा।

  1. भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी जी के द्वारा किसानों के लिए लाई गई विभिन्न योजनाओं के बारे में चर्चा ।
  2. छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा धान खरीदी के विषय में चर्चा पर चर्चा।।
  3. भाजपा किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं सुझाव।।
  4. माननीय भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जी के प्रवास कार्यक्रम के प्रिंट मीडिया में छपे समाचार पत्रों के विषय में चर्चा।
  5. किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा किए जा रहे कार्यक्रमों को अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर सरल पोर्टल पर डालने पर चर्चा।
  6. टिफिन बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं व निर्वाचित जन जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित कर बैठक को गरिमापूर्ण उपस्थिति में संपन्न हुआ।

सरकार के द्वारा किसानों के लिए किए जा रहे हैं कार्यों का प्रचार प्रसार सकारात्मक रूप से प्रयास करने के ऊपर चर्चा हुआ।

पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गोपाल कृष्ण मिश्रा ने कहा –

मोदी सरकार किसानों के हित में लगातार निर्णय ले रही है आने वाले 2047 तक मोदी जी का लक्ष्य भारत को विकसित राष्ट्र बनाना हमारे किसान अन्नदाता भी मोदी जी के साथ खड़ी है जो निर्णय प्रदेश सरकार ले रही है किसानों के हित में चाहे वह धान खरीदी का मामला हो जिससे किसान समृद्ध हो रहे हैं किसानों का हित से ही भारत विकसित राष्ट्र बनने का सपना पुरा होगा।

किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री मुन्नालाल चौधरी जी ने कहा- किसान हर चुनौती का सामना करता है पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार किसानों को छलने का काम किया है कभी भी किसानों का भलाई नहीं किया भूपेश सरकार में किसान प्रताड़ित हुआ है धान बेचने के बदले बालू मिट्टी से भरा हुआ गोबर खाद मजबूरी में लेना पड़ा है परंतु जब से भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ में बना है सरकार किसान हित में काम कर रही है 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदी से किसान आज संपन्न हो रहे हैं। किसानों का उपज का समर्थन मूल्य अभी मोदी सरकार ने बढ़ाया है सब्सिडी में खाद उपलब्ध करा रही है प्रतिवर्ष किसानों के खाते में 6 हजार रुपए मिलने से किस को आर्थिक सहयोग मिला है। भारत को आत्मनिर्भर बनाने की ओर मोदी जी का प्रयास लगातार चल रहा है मोदी जी निर्यात को बढ़ावा देने के लिए किसान हित में काम कर रहे हैं।

नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री दिलीप सोनी ने कहा– देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 42 हज़ार रोड़ रुपए का सौगात किसानों को दिए जाने से किसान आत्मनिर्भर होगा जब एक-एक किसान निर्भर होता है तभी विकसित राष्ट्र का सपना पूरा होता है।

किसान मोर्चा के जिला महामंत्री विकास मंडल ने आभार व्यक्त करते हुए कहा

भारतीय जनता पार्टी का सरकार जब से छत्तीसगढ़ में बना है लगातार साय सरकार के नेतृत्व में किसान के हित को देखते हुए काम कर रही है, समर्थन मूल्य में धान खरीदी कर रही है आने वाले समय में जब धान खरीदी शुरू हो जाए किसानों को कोई परेशानी ना हो किसान मोर्चा के पदाधिकारी को इसका चिंता करना होगा पूरे जिले में निगरानी समिति बनाकर बिचौलियों का रोकथाम करना आवश्यक होगा ताकि अन्नदाताओं को परेशानी का सामना न करना पड़े। जिससे अन्नदाताओं के दिल में भाजपा सरकार के प्रति किसानों में और विश्वास बढ़े

कार्यक्रम का सफल संचालन जिला महामंत्री श्री भानूप्रकाश दीक्षित ने किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गोपाल कृष्ण मिश्रा जी,जिला महामंत्री भानुप्रकाश दीक्षित जी,पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश सोनी जी, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री दिलीप सोनी जी वरिष्ठ भाजपा नेता श्री बंसीधर गुप्ता जी,बलरामपुर भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री विजय प्रताप सिंह, महामंत्री श्री गुरदेव सिंह जी, वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्ण सिंह जी, पर्यावरण संरक्षण संयोजक दिवाकर मुखर्जी जी, किसान मोर्चा के दौर मंडल अध्यक्ष श्री रामाधार यादव जी ,किसान मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष बेचन राम जी, अन्य किसान मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

कार्यक्रम का संयोजक विकास मंडल जिला महामंत्री भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा टिफिन भोज कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!