
मुशर्रफ अंसारी बलरामपुर
न्यूज़ दर्शन@बलरामपुर। 16 सितंबर 2025 जिले के चांदो थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत कुरडीह निवासी सुखमनिया कोरवा के ऊपर भालू ने हमला कर दिया हमले में महिला जख्मी हो गई है परिजनों के सूझबूझ से बची जान।
जानकारी अनुसार सुखमनिया कोरवा पति ग़ुसू कोरवा उम्र 55 वर्ष कुरडीह जंगल के किनारे घर में रहती है मंगलवार को सुबह लगभग 5:00 बजे घर से जंगल की तरफ खुखड़ी उठाने जा रही थी तभी अचानक भालू ने सुखमनिया के ऊपर हमला कर जख्मी कर दिया महिला के चिल्लाने के बाद घर वाले पहुंचे और ग्राम पंचायत कुरडीह के सरपंच रंजीत एक्का को फोन कर सूचना दिए सरपंच
ने तत्काल वन विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी वन विभाग के अधिकारियों के द्वारा सुखमनिया कोरबा का उपचार के लिए तत्काल 1 हजार रुपए का सहयोग राशि दिया ।

जिसके बाद प्राथमिक उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चांदों में लाया गया जहां डॉक्टर नहीं रहने के कारण इलाज नहीं हो पाया। घायल महिला के परिजनों ने निजी वाहन किराए में लेकर करीब 40 किलोमीटर का सफर तय कर जिला अस्पताल बलरामपुर पहुंचे जहां महिला का इलाज चल रहा है।
वंश परिक्षेत्र चांदो
उधर वन विभाग के कर्मचारियों का कहना है महिला को उचित मुआवजा दिया जाएगा।



