Homeबलरामपुरअवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर लगातार कार्रवाई जारी, बलंगी,रामानुजगंज चांदो से192...

अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर लगातार कार्रवाई जारी, बलंगी,रामानुजगंज चांदो से192 बोरी अवैध धान सहित 2 वाहन जब्त

न्यूज़ दर्शन@बलरामपुर। 06 दिसम्बर 2025 जिला बलरामपुर-रामानुजगंज में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी है और जिले के अंतरराज्यीय सीमा पर धान के अवैध परिवहन एवं भंडारण को रोकने के लिए कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के मार्गदर्शन में संयुक्त टीम के द्वारा सतत निगरानी एवं कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में वाड्रफनगर के अंतर्गत बलंगी में 01 पिकअप के द्वारा अवैध धान का परिवहन किया जा रहा था जिसे रोककर जांच किया गया। जांच में पाया गया कि उक्त पिकअप में लगभग 40 बोरी अवैध धान लोड कर परिवहन किया जा रहा था जिसे जब्त कर थाना बलंगी को सुपुर्द किया गया ।

इसी प्रकार अनुभाग कुसमी अंतर्गत चांदो के ग्राम इदरीकला निवासी संस्कृत गुप्ता के द्वारा अपने घर मे 32 बोरी अवैध धान का भंडारण किया गया था। जिसे जब्त किया गया है। रामानुजगंज अनुभाग अंर्तगत ग्राम तालकेश्वरपुर के जंगल मे 01 ट्रैक्टर के माध्यम से 120 बोरी अवैध धान का परिवहन किया जा रहा था जब्त किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!