Homeबड़ी खबरेबलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़बलरामपुर : शाला प्रबंधन समिति के रजिस्टर में फर्जी बैठक दर्शाकर राशि...

बलरामपुर : शाला प्रबंधन समिति के रजिस्टर में फर्जी बैठक दर्शाकर राशि आहरण करने का आरोप स्कूल प्रबंधन पर

शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपाध्यक्ष अन्य सदस्यों का आरोप बैठक का सूचना नहीं दिया जाता है घर में आकर करवाते हैं रजिस्टर में हस्ताक्षर

न्यूज़ दर्शन@बलरामपुर। बलरामपुर जिले के कुसमी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत नवाडीहकला के पूर्व माध्यमिक शाला का मामला है जहां शाला प्रबंधन समिति के नाम पर अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष अन्य सभी पदों की घोषणा कर समिति बनाई गई है पर समिति नाम मात्र रह गया है । जबकि शाला प्रबंधन समिति का गठन शाला के विकास एवं पारदर्शी से स्कूल संचालन हो सके इस उद्देश्य से किया जाता है ।

परंतु स्कूल के हेड मास्टर एवं अन्य कर्मचारियों को लगता है की शाला प्रबंधन समिति नाम मात्र का है हम ही स्कूल के बॉस हैं। जानकारी अनुसार संस्था प्रमुख एवं अन्य कर्मचारियों के मिली भगत से अपने सुविधा अनुसार तारीख तय कर प्रस्ताव बनाकर वकायदा रजिस्टर मैं घर-घर जाकर शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों से सिग्नेचर कराया जा रहा था जिसकी भनक जब जनप्रतिनिधियों को हुई तब आनंन-फानन में शाला प्रबंधन समिति का बैठक रखा गया अनुमान लगाया जा सकता है जिस उद्देश्य से शासन स्कूल के विकास के लिए राशि भेजती है इसका दुरुपयोग कैसे होता है। शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने बताया की स्कूल में पदस्थ प्यून अमरदेव गुप्ता के द्वारा घर-घर जाकर प्रस्ताव में हस्ताक्षर कराया जा रहा था ।

अमरदेव गुप्ता से जब ग्रामीणों ने पूछा कि आप से घर-घर में साइन क्यों करारहे हैं! तो उसके द्वारा बताया गया कि शाला प्रबंध समिति के सदस्यों एवं अध्यक्ष,उपाध्यक्ष लोगों के पास समय नहीं रहता है इसलिए घर-घर में जाकर हस्ताक्षर कराना पड़ता है! जबकि शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष,उपाध्यक्ष एवं सदस्य गण से जब पूछा गया तो उनके द्वारा बताया गया की बैठक में बुलाया ही नहीं जाता है इसी तरह से घर में आकर ही हस्ताक्षर करा लिया जाता है।

समिति सदस्य स्पष्ट कहना है स्कुल प्रबंधन समिति रजिस्टर के प्रस्ताव में स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि यह प्रस्ताव 24 फरवरी 2025 को बैठक किया गया 40 हजार सर्व सहमति से आहरण करने की सहमति प्रदान की गई। जबकि सबसे हस्ताक्षर 27.02 2025 को घर घर जाकर हस्ताक्षर कराया जा रहा था 24 फरवरी को किसी प्रकार का कोई बैठक नहीं की गई है।

प्रस्ताव में कोषाध्यक्ष पद पर संकुल प्रभारी और सचिव पद पर शाला के हेड मास्टर अध्यक्ष पद पर देवसाय पैकरा उपाध्यक्ष पद पर कमलेश पैंकरा है। अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं सदस्य के द्वारा बताया गया कि शाला में बहुत कम बैठक होता है कई बार हम सभी से घर में ही आकर हस्ताक्षर कराया जाता है उपाध्यक्ष कमलेश पैंकरा के द्वारा बताया गया की 1 वर्ष में एक बार भी बैठक नहीं की गई है और 40हजार रुपये आहरण करने के लिए घर में आकर हमसे हस्ताक्षर करा लिया गया है। सदस्य मंगल साय का कहना है कि हमको बताया भी नहीं गया है कि रजिस्टर में हस्ताक्षर क्यों कराया जा रहा है।

समिति का बैठक आवश्यक होता है। आवश्यक पड़ने पर एक निश्चित तिथि को बैठक पुनः किया जा सकता है। शाला प्रबंधन समिति के पास सबके सहमति से प्रस्ताव बनता है तभी आगे का कार्रवाई होता है। अगर ऐसा नहीं हुआ है बिना बैठक का राशि आहरण करने के मामले में जांच होगी दोषी पाये जाने पर जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी।

श्री रामपत यादव
ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर (BEO) ब्लॉक कुसमी बलरामपुर -रामानुजगंज छत्तीसगढ़

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!