Homeबड़ी खबरेबलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़बलरामपुर जिला पंचायत अध्यक्ष बनी हीरामणि निकुंज,धीरज सिंह देव उपाध्यक्ष निर्विरोध चुने...

बलरामपुर जिला पंचायत अध्यक्ष बनी हीरामणि निकुंज,धीरज सिंह देव उपाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए

जीत के बाद अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष ने भाजपा कार्यालय में कृषि मंत्री रामविचार नेताम से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया।

जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रबल दावेदार रहे पूर्व संसदीय सचिव सिद्धनाथ पैकरा ने भाजपा संगठन एवं कृषि मंत्री राम विचार नेताम पर गंभीर पक्षपात का आरोप लगाया

न्यूज़ दर्शन @बलरामपुर। जिला पंचायत में जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामुनी निकुंज एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद पर धीरज सिंह देव को चुने जाने पर भाजपा पदाधिकारियों में खुशी की लहर दौड़ है , आज के इस जिला पंचायत अध्यक्ष/उपाध्यक्ष चुनाव में बलरामपुर जिला से सभी क्षेत्र से काफी संख्या में वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता तथा ग्रामीण जनता उपस्थित रहे , तथा गाजे बाजे के साथ आतिशबाजी करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का फुल माला के साथ स्वागत किया गया।

निर्वाचन आयोग के नियमानुसार बलरामपुर जिला में जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष हेतु समयानुसार दोनों पद के चुनाव हेतु फार्म भरा गया , जिला पंचायत अध्यक्ष पद हेतु हीरामुनी निकुंज ,एवं पूर्व विधायक सिद्धनाथ पैकरा द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष हेतु फार्म भरा गया था , जहां 9 मत हीरामुनी निकुंज को जिला पंचायत अध्यक्ष हेतु प्राप्त हुए एवं 5 वोट सिद्धनाथ पैकरा को प्राप्त हुआ, वही निर्विरोध रूप से जिला पंचायत उपाध्यक्ष हेतु धीरज सिंह देव को चुन लिया गया, इस प्रकार जिला पंचायत अध्यक्ष हेतु हीरामुनी निकुंज 4 वोट से जीती वही जिला पंचायत उपाध्यक्ष हेतु धीरज सिंह देव को निर्विरोध जीत दर्ज कराया।

बलरामपुर रामनुजगंज जिला पंचायत बलरामपुर के अध्यक्ष पद में हीरामणि निकुंज एवं सिद्धनाथ पैकरा द्वारा नामांकन भरा गया जिसमें हीरामणि निकुंज को 9 मत लेकर जीत हासिल की वही सिद्धनाथ पैकरा को पांच मत मिले। जिला पंचायत उपाध्यक्ष के लिए धीरज सिंह देव निर्विरोध निर्वाचित हुए। इस दौरान कृषि मंत्री राम विचार नेताम एवं उनकी पत्नी पुष्पा नेताम भी उपस्थिति रही। 

मीडिया से बात करते ही है पूर्व विधायक संसदीय सचिव सिद्धनाथ पैकरा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!