Homeबड़ी खबरेबलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़कुसमी : अंबिकापुर से आए मिशन प्रेरक विकास दुबे एवं राजेश सिंह...

कुसमी : अंबिकापुर से आए मिशन प्रेरक विकास दुबे एवं राजेश सिंह के द्वारा निरीक्षण किया गया

न्यूज़ दर्शन@कुसमी। दिनांक 08 जनवरी को नगर पंचायत कुसमी क्षेत्र अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत विभिन्नवार्डों में प्रगतिरत आवासों का निरीक्षण क्षेत्रीय कार्यालय अंबिकापुर से आए मिशन प्रेरक विकास दुबे एवं राजेश सिंह के द्वारा किया गया एवं रुके हुए कार्यों को शीघ्र ही प्रारंभ करने हेतु हितग्राहियो को समझाइस दी गई और हितग्राहियो को उनके कार्य मार्च 2025 से पहले पूर्ण करने हेतु निर्देशित और शीघ्र पूर्ण करने को कहा गया।गौरतलब है कि नगर पंचायत कुसमी में अब तक कुल 599 हितग्राहियों का आवास स्वीकृत हो चुका है जिसमें से कुल 406 हितग्राहियों का आवास पूर्ण भी हो चुका है। निकाय से नगर पंचायत सीएमओ अरविंद विश्वकर्मा,सब इंजीनियर श्री महेंद्र पैकरा, सीएलटीसी सत्यम सोनी, पीआईयू राहुल बेक एवं आर्किटेक्ट से सर्वेयर कुंदन गुप्ता भी उपस्थित थे

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!