Homeबड़ी खबरेबलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़कलेक्टर राजेंद्र कटारा की अध्यक्षता में समय-सीमा की बैठक आयोजित विभिन्न कार्यों...

कलेक्टर राजेंद्र कटारा की अध्यक्षता में समय-सीमा की बैठक आयोजित विभिन्न कार्यों की प्रगति, स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति,विभागों में लंबित प्रकरण,धान खरीदी की गहन समीक्षा

न्यूज़ दर्शन@बलरामपुर। कलेक्टर राजेंद्र कटारा की अध्यक्षता में संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने जिले में चल रहे विभिन्न कार्यों की प्रगति, स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति, विभागों में लंबित प्रकरणों और धान खरीदी की गहन समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर कटारा ने धान खरीदी और धान उठाव की विस्तृत जानकारी ली। खाद्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि अब तक जिले में 28 लाख 08 हजार क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है और 43 हजार 548 किसानों ने अपने नजदीकी खरीदी केंद्रों में धान बेचा है। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वास्तविक किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की समस्या न हो। इसके अलावा उन्होंने आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और नगरीय निकाय चुनावों के दौरान आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने निर्वाचन कार्य में संलग्न अधिकारियों से अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करने को कहा।

कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने कहा कि आम जनता तक उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के तहत संचालित कार्यक्रमों की गहन समीक्षा करते हुए चिकित्सकों की उपलब्धता, चिकित्सा उपकरणों की स्थिति और दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। कलेक्टर ने कुपोषित बच्चों के लिए पोषण आहार और नियमित जांच की अनिवार्यता पर बल देते हुए निर्देश दिया कि यह सुनिश्चित किया जाए कि बच्चों को आवश्यक पोषण और स्वास्थ्य देखभाल समय पर मिले। साथ ही कलेक्टर ने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (एनआरसी) के संचालन की महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग और महिला बाल विकास विभाग इसमें सक्रिय और प्रभावी भूमिका निभाएं। उन्होंने इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के प्रयासों को प्राथमिकता देने पर जोर देते हुए मॉनिटरिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण कर समय-सीमा के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि जनता को समय पर राहत मिल सके और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता बनी रहे।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर, संयुक्त कलेक्टर प्रमोद गुप्ता सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!