Homeबड़ी खबरेपत्रकार को अश्लील गाली गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने...

पत्रकार को अश्लील गाली गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने वाला ठेकेदार पर चांदो थाना में FIR

पत्रकार Helo आप टीपू सिंह बोल रहे है क्या ? चांदो घाट का काम आप कर रहे हैं। फॉरेस्ट का क्लीयरेंस है आपके पास, ठेकेदार द्वारा अश्लिल गाली देना शुरू कर दिया

चांदो थाने में फिर करते हुए पत्रकार राकेश भारती के साथ बलरामपुर पत्रकार कल्याण संघ के सदस्य

ट्रैक्टर से लकड़ी परिवहन करते हुए वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा

दूसरा कॉल करीब 5 मिनट बाद रिटर्न कॉल ठेकेदार के द्वारा राकेश भारती के पास आता है अश्लील गाली गौलोज करते हुए जान से मारने की धमकी कुसमी अपने निवास से उठा लेने की धमकी ठेकेदार के द्वारा राकेश भारती को दिया जाता है। यह पूरी घटना की जानकारी का ऑडियो रिकॉर्डिंग राकेश भारती के पास मौजूद है। घटना की जानकारी बलरामपुर पत्रकार कल्याण संघ के पदाधिकारी को दिया गया। संघ के पदाधिकारी के द्वारा बलरामपुर पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल को पत्रकार के साथ हुए अभद्र व्यवहार की जानकारी देते हुए कार्यवाही की मांग की है। यह मामला चांदो थाना क्षेत्र का है इसलिए राकेश भारती एवं अन्य साथी पत्रकारों के साथ जाकर ठेकेदार के खिलाफ चांदो थाने में मामला दर्ज कराया है। ठेकेदार के खिलाफ गाली गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में विभिन्न धाराओं में बी.एस.एस. धारा 296,351(3) में मामला दर्ज हो गया है। मौके पर राकेश भारती के साथ वरिष्ठ पत्रकार विकास मंडल पत्रकार संतोष गुप्ता मुशर्रफ अंसारी रवि शंकर गुप्ता अली खान थाने में मौजूद रहे।

FIR की कार्यवाही उच्च अधिकारी के मार्गदर्शन में चांदो थाने के उप निरीक्षक गिरीश सहाय ने किया।

पत्रकार कल्याण संघ बलरामपुर

ठेकेदार से पत्रकार के द्वारा निर्माण कार्य के संबंध में शालीनता से पूछे जाने पर ठेकेदार के द्वारा घटिया किस्म का व्यवहार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लगता है यह ठेकेदार नहीं है गुंडा है। जितना भी निंदा किया जाए कम है। ठेकेदार पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

// पुलिस अधीक्षक बलरामपुरराजेश अग्रवाल

मेरे संज्ञान में मामला आया है बिल्कुल ठेकेदार के ऊपर कार्रवाई होगी आप लोग चिंता ना करें। //

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!