
न्यूज़ दर्शन@बलरामपुर। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली बंपर जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बलरामपुर में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर आतिशबाजी करते हुए जश्न मनाया।
बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम नतीजे घोषित हो गए हैं। एनडीए को अप्रत्याशित 202 और महागठबंधन को 35 सीटों पर जीत मिली है। ओवैसी की एआईएमआईएम 5 और मायावती की बसपा भी 1 सीट पर विजयी हुई है। ऐसी बंपर जीत पर पूरे छत्तीसगढ़ भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है जगह-जगह आतिशबाजी के साथ भोजपुरी गानों में भी झूमते नजर आए।

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला महामंत्री विकास मंडल ने कहा : बिहार चुनाव एक महत्वपूर्ण चुनाव था जिसमें बिहार की जनता जंगल राज को छोड़कर विकास को चुना। बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का सहयोग नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए लगातार बिहार विकास कर रहा है। सभी वर्गों का विकास सुनिश्चित हो रहा है। बिहार की जनता पूर्ववर्ती लालू सरकार के राज्य में जंगल राज को भली-भांति देखा है। इसलिए बिहार की जनता फिर से प्रधानमंत्री मोदी एवं नीतीश कुमार के ऊपर भरोसा जताया है ताकि बिहार में और चौमुखी विकास निरंतर होता रहे।
बिहार में ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने बलरामपुर चांदो चौक में मिष्ठान वितरण कर आतिशबाजी करते हुए जश्न मनाया। मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री विकास मंडल,अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुशर्रफ अंसारी किसान मोर्चा के मंडल कोषाध्यक्ष अजय जायसवाल, उमाकांत यादव, कमला प्रसाद गुप्ता, सबल सिंह,जीतू राम, दिलीप कश्यप मोतीलाल जायसवाल साथ में अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे



