Homeदेश - विदेशमहाकुंभ में भगदड़ मचने से 17 लोगों की मौत,करीब 100 लोग घायल,दु:खद...

महाकुंभ में भगदड़ मचने से 17 लोगों की मौत,करीब 100 लोग घायल,दु:खद घटना पर प्रधानमंत्री ने शोक जताया

प्रयागराज। प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ मचने से 17 लोगों की मौत हो गई। करीब 100 लोग घायल हैं। बताया गया कि अफवाह के चलते संगम नोज पर भगदड़ मची। कुछ महिलाएं जमीन पर गिर गईं और लोग उन्हें कुचलते हुए निकल गए। हादसे के बाद 70 से ज्यादा एंबुलेंस संगम तट पर पहुंचीं। इनसे घायलों और मृतकों को अस्पताल ले जाया गया। महाकुंभ के अस्पताल में घायलों को लेकर आने वाली एंबुलेंस का तांता लगा हुआ है। राहत और बचाव कार्य में पूरा प्रशासन जुटा हुआ है। संगम नोज इलाके में आम लोगों की एंट्री बंद कर दी गई। हादसे के बाद संगम तट पर NSG कमांडो ने मोर्चा संभाल लिया।

इस घटना के बाद प्रयागराज शहर में भी श्रद्धालुओं के आने पर रोक लगा दी गई है। इसके लिए शहर की सीमा से सटे जिलों में प्रशासन को मुस्तैद कर दिया गया है। इस घटना के बााद भगदड़ के बाद प्रशासन के अनुरोध पर सभी 13 अखाड़ों ने आज मौनी अमावस्या का अमृत स्नान रद्द कर दिया है। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने कहा- संगम नोज पर अधिक भीड़ के कारण यह फैसला किया गया है। पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम योगी से फोन पर घटना की जानकारी ली।

पीएम मोदी ने ली जानकारी

प्रयागराज महाकुंभ में मची भगदड़ को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने एक बार फिर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात की है। पीएम मोदी ने महाकुंभ मेले की स्थिति के बारे में यूपी के सीएम योगी से जानकारी ली और अब तक घायलों के लिए की गई व्यवस्था की समीक्षा की। इसके साथ ही पीएम ने श्रद्धालुओं को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए भी कहा है। मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान से पहले मची भगदड़ को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी सीएम योगी आदित्यनाथ से बात की है। उन्होंने यूपी सरकार को केंद्र से पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!