
न्यूज़ दर्शन@बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए धान की खरीदी 15 नवंबर से शुरू हो गई। प्रति क्विंटल 3100 रुपये के दाम से प्रदेश के किसानों से धान की खरीदी की जाएगी। इसके लिए प्रदेश भर में 2739 धान खरीदी केंद्र बनाए गए हैं।
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री आलोक ठाकुर के निर्देशानुसार प्रदेश में प्रत्येक खरीदी केंद्र में किसान मोर्चा का जिम्मेदारी सुनिश्चित किया गया है जिससे किसानों को किसी प्रकार का समस्या न हो।


बलरामपुर जिला अंतर्गत चांदो तहसील के धान खरीदी केंद्र चांदो मनोहर नगर में भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री विकास मंडल पहुंचे जहां विधिवत सामुहिक पूजा अर्चना के बाद समिति में धान खरीदी का शुभारंभ प्रथम किसान का स्वागत फूल माला से कर धान खरीदी किया गया।
खरीदी शुभारंभ के मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष शिव शंकर शुक्ला,पूर्व मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण गुप्ता,जनार्दन राम, तहसीलदार टिकेंद्र राणा खरीदी प्रभारी जेके तिग्गा,अभिषेक गुप्ता मुशर्रफ अंसारी,दयाशंकर काशी,हरिजन पैकरा, संजय गुप्ता अमरसाय तिग्गा ,किसान एवं ग्रामीण मौजूद रहे।



