
न्यूज़ दर्शन@चांदो । 27 जनवरी 2026: 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती संगीता नाग के मुख्य अतिथि में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी मीडियम स्कूल चांदो के प्रांगण में ध्वज रोहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद प्रतिनिधि विकास मंडल एवं एसएमडीसी सदस्य श्री मुशर्रफ अंसारी तथा दिनेश कुजूर, स्कूल के प्राचार्य श्री अमर साय धुर्वे की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्र ध्वज के रोहण से हुई, जिसमें श्रीमती संगीता नाग ने सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने प्रेरक भाषण में देश की प्रगति, शिक्षा के महत्व और युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए उपस्थितजनों को प्रेरित किया।

वहीं, विशिष्ट अतिथि सांसद प्रतिनिधि विकास मंडल ने 77 वा गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए अपने उद्बोधन में भविष्य की पीढ़ी के निर्माण पर जोर दिया। उन्होंने उदाहरण स्वरूप बच्चों से अपील की कि विकसित भारत के सपने को साकार करने में उनकी क्या भूमिका होनी चाहिए। शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष बल देते हुए उन्होंने कहा कि मजबूत शैक्षिक आधार ही राष्ट्र निर्माण की नींव है।समारोह का मुख्य आकर्षण स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा। भाषण प्रतियोगिता, कला प्रदर्शनी, नृत्य, डांस और गीत-संगीत के माध्यम से बच्चों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

विभिन्न आयु वर्ग के बच्चे जैसे देशभक्ति गीतों और ऊर्जावान नृत्यों से माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। बड़ी संख्या में अभिभावक, ग्रामीणजन और स्कूल स्टाफ ने इन प्रस्तुतियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।यह समारोह न केवल गणतंत्र दिवस की गरिमा को बढ़ाने वाला रहा, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और सांस्कृतिक जागरूकता को प्रोत्साहित करने वाला भी सिद्ध हुआ। श्री धुर्वे ने अंत में सभी अतिथियों, बच्चों और उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया तथा विकसित भारत के निर्माण में सबकी भागीदारी का आह्वान किया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में नागपुरी लोक गायक दिनेश नाग,किसान मोर्चा के मंडल महामंत्री संतोष गुप्ता, सबल सिंह अन्य ग्रामीण जन, अभिभावक शामिल हुए। कार्यक्रम का सफल संचालन स्कूल के व्याख्याता राजीव रंजन गिरि ने किया।
कार्यक्रम के अंत में स्कूल के विद्यार्थी के द्वारा वॉलीबॉल में जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर एवं गणतंत्र दिवस के मौके पर भाग लिए कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि के हाथों पुरस्कार वितरण किया गया



