Homeघोषणासभी वर्गों के हित में है बजट 2026-27, विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प...

सभी वर्गों के हित में है बजट 2026-27, विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को देगा मजबूती – विकास मंडल

समृद्ध भारत का समृद्ध बजट, इस बजट से छत्तीसगढ़ विकसित भारत बनाने में अहम भागीदार बनेगा

न्यूज़ दर्शन लाइव समाचार

न्यूज़ दर्शन@बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में प्रस्तुत वित्त वर्ष 2026-27 के बजट को भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री विकास मंडल ने सभी वर्गों के लिए हितकारी और संतुलित बजट बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रदेश के समग्र विकास की दिशा में एक मजबूत कदम है, जिसमें किसान, युवा, महिला, मजदूर, व्यापारी और मध्यमवर्ग सभी का विशेष ध्यान रखा गया है।

विकास मंडल ने कहा कि बजट में कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना और रोजगार सृजन पर विशेष जोर दिया गया है, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है और यह बजट उसी सोच को साकार करता है।

​उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत यह बजट ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के संकल्प को मजबूती देता है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के संतुलित विकास के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में यह बजट दूरदर्शी साबित होगा। विकास मंडल ने विश्वास जताया कि यह बजट प्रदेश को आर्थिक, सामाजिक और औद्योगिक रूप से नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!