
न्यूज़ दर्शन@बलरामपुर। 09 जनवरी 2026: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के किसान मोर्चा में बलरामपुर जिले को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। प्रदेश अध्यक्ष श्री आलोक सिंह ठाकुर ने प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव की सहमति से जिला अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश जायसवाल के प्रस्तावित नामों पर महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं।
इस घोषणा से संगठन और मजबूत होगा तथा किसानों के हित में नई ऊर्जा का संचार होगा।वरिष्ठ भाजपा किसान नेता एवं जिला अध्यक्ष रहे मुन्नलाल चौधरी को किसान मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, मुकेश गुप्ता को नया जिला अध्यक्ष तथा विकास मंडल को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये सभी नेता किसानों के दिग्गज माने जाते हैं और संगठन को नई दिशा प्रदान करेंगे।
नई जिम्मेदारी मिलने पर मुन्नलाल चौधरी ने कहा, “जिला एवं प्रदेश नेतृत्व ने जो विश्वास जताया है, उसके लिए आभार। हम पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए किसानों से जुड़कर कड़ी मेहनत करेंगे। सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को धन्यवाद।
“मुकेश गुप्ता ने जिला अध्यक्ष बनने पर प्रसन्नता जताते हुए कहा, “संगठन ने मुझे इतना बड़ा मौका दिया, इसके लिए बहुत-बहुत आभार। आने वाले समय में किसान मोर्चा को नई दिशा मिलेगी। हम किसानों के हित में अटूट कार्य करेंगे।
“विकास मंडल ने जिला महामंत्री के पद पर पुनः नियुक्ति पर कहा, “मुझे जो जिम्मेदारी मिली है, उसके लिए धन्यवाद। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है, जहां काम करने वालों को हमेशा जगह मिलती है। हम किसान, मजदूर और गरीबों के हित में लगातार काम करेंगे तथा सरकार की हर योजना को जन-जन तक पहुंचाएंगे।
“इस फेरबदल से बलरामपुर जिले में किसान मोर्चा का विस्तार होगा और ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा की पकड़ मजबूत होगी। संगठन के पदाधिकारी इन नियुक्तियों से उत्साहित हैं।



