Homeघोषणाब्रेकिंग न्यूज़राजस्व विभाग की बड़ी कार्यवाही अवैध रूप से भंडारीत 400 बोरी धान...

राजस्व विभाग की बड़ी कार्यवाही अवैध रूप से भंडारीत 400 बोरी धान जफ़्त

चांदो थाना अंतर्गत ग्राम कुरडीह में 400 बोरी अवैध धान जब्त

न्यूज़ दर्शन@बलरामपुर। 06 नवम्बर शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए 15 नवम्बर 2025 से धान खरीदी शुरू होने से पहले। कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा ने सभी निगरानी दलों, नोडल तथा राजस्व अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये हैं कि धान के अवैध परिवहन एवं संग्रहण पर लगातार कार्यवाही करें। इसी कड़ी में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुसमी करुण दहरिया एवं चांदो तहसीलदार सहित मंडी विभाग के कर्मचारी,पुलिस विभाग की टीम के द्वारा ग्राम कुरडीह निवासी रहमत अंसारी के घर में अवैध रूप से भण्डारित लगभग 400 बोरी धान जब्त की कार्यवाही किया ।
ज्ञातव्य है कि कलेक्टर श्री कटारा ने जिले में अवैध धान की आवक को रोकने के लिए टीम गठित कर कोचियों एवं बिचौलियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं। साथ ही नागरिकों से अपील की है कि धान खरीदी में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि तथा अनियमितता होने पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं, जिसमें शिकायतकर्ता की जानकारी पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जाएगी।

चांदो धान मंडी में अवैध धान कोचियों एवं बिचौलियों के द्वारा खपाने का मामला यह पहला नहीं है हर खरीफ वर्ष में इसी तरह बिचौलिये रात दिन पड़ोसी राज्य झारखंड से धान लाकर मंडी में खपाने का काम करते हैं।

चांदो क्षेत्र में धान खरीदी से पहले धान का आफत तफरी शुरू है जिसको देखते हुए चांदो तहसीलदार टिकेन्द्र कुमार राणा ने चांदो के ग्राम कुरडीह निवासी रहमत अंसारी के घर मे रखा अवैध धान भंडारण 400 बोरी को जफ़्त कर कार्यवाही किया है।

राज्य झारखंड से अवैध धान आवक रोकने का अब तक कोई ठोस कदम नही

चांदो थाना से लगे ग्राम पंचायत करचा में मंडी विभाग के द्वारा बैरियर लगाया गया है जहां अब तक किसी प्रकार का जांच अधिकारी या कर्मचारी

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!