Homeघोषणाब्रेकिंग न्यूज़झारखंड : ओरसा बंगलादारा घाटी में सड़क दुर्घटना बस में सवार लगभग...

झारखंड : ओरसा बंगलादारा घाटी में सड़क दुर्घटना बस में सवार लगभग 85 घायल, चार महिला एक पुरुष सहित 5 की मौके पर दर्दनाक मौत

महुआडांड़

न्यूज़ दर्शन@महुआडांड़। थाना क्षेत्र अंतर्गत ओरसा बंगलादारा घाटी में रविवार को दो बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमे लगभग 85 घायल एवं पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई। जिसका पहचान बलरामपुर पिपरशॉट गांव के रेशांति देवी, पारेमा देवी, सीता देवी, सुखना भईया के रूप में हुई। वही 50 से अधिक घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बता दे कि छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से लोध गांव लोटा पानी ( मांगनि) के लिए आ रही यात्री बस जिसका वाहन संख्या CG 15 AB 0564 है जो घाटी में पलट गई। बस में करीब 90 से अधिक यात्री सवार थे। बस के चालक विकास पाठक ने बताया कि अचानक ब्रेक फेल हो जाने के कारण चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे बस घाटी में पलट गई। हादसे में बस में सवार बच्चे, महिलाएं, वृद्ध एवं पुरुष सभी बुरी तरह घायल हो गए। कई घायलों के चेहरे, हाथ, पैर और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। इस दौरान घंटों कई यात्री बस के नीचे दबे पड़े रहे। घटना के तुरंत बाद ओरसा ग्राम के ग्रामीणों सलमान अहमद , पीतांबर यादव, रहमान अहमद, पप्पू यादव, रामप्रसाद यादव, मुकेश नगेसिया, विकेश नगेसिया, संदीप प्रसाद, सतेन्द्र नगेसिया समेत अन्य युवकों ने मुखिया अमृता देवी के नेतृत्व में तत्परता दिखाते हुए राहत-बचाव कार्य शुरू किया और एंबुलेंस को सूचना दी। एवं घायलों को बस से निकालने और एंबुलेंस से महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाने में योगदान दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही महुआडांड़ थाना प्रभारी मनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल उपचार के लिए महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं कार्मेल हॉस्पिटल भेजवाया। जानकारी के अनुसार, 60 घायलों का इलाज महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तथा लगभग 27 घायलों का इलाज कार्मेल हॉस्पिटल में किया गया। चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की स्थिति को देखते हुए डॉ. अमित खलखो ने बेहतर इलाज के लिए खबर लिखे जाने तक 32 गंभीर घायलों को रेफर किया। इस दुर्घटना कि खबर मिलने के बाद महुआडांड़ प्रखण्ड स्थित सभी क्लीनिकों के प्रैक्टिशनर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महुआडांड़ पहुंचे और इलाज में चिकित्सों की सहायता की। घटना की सूचना मिलते ही महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सैकड़ों की संख्या में लोग घायलों को देखने और मदद करने के लिए पहुंच गए। वही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवपूजन बहेलिया, भाजपा अनुमंडल सांसद प्रतिनिधि संजय जायसवाल, कोंग्रेस युवा प्रखण्ड अध्यक्ष अमीर सुहेल, उपप्रमुख अभय मिंज, कोंग्रेस मंडल अध्यक्ष नूरुल हसन अंसारी, जेएमएम युवा जिला सचिव परवेज आलम, समेत अन्य जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारीयों ने घायलों का हाल चाल लेते हुए अन्य वाहनों को भी एंबुलेंस के रूप में उपयोग के लिए एकत्रीत किया जिससे घायलों को अस्पताल तक सही समय में पहुंचाने में काफी सफलता मिली। ज्ञात हो कि इन दिनों मुख्य रूप से ओरसा घाटी एवं चम्पा घाटी सड़क पर दुर्घटना बढ़ गई है लोगों का कहना है कि इस सड़क के निर्माण में घाटी की कम कटाई करने के कारण सड़क अत्यधिक ढलान हो गया है। जिसके कारण लगातार इन सड़कों पर दुर्घटना हो रही है।

जनप्रतिनिधियों का बढ़ चढ़कर सहयोग

बलरामपुर जिले से एक बस महुवाडाड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। उक्त दुर्घटना की जानकारी मिलने उपरांत प्रखंड महुवाडाड़ एवं कुसमी सबडिवीजन के अधिकारी कर्मचारी के साथ साथ बलरामपुर जिले से श्रीमती हीरामुनि इंद्रदेव निकुंज जी जिला पंचायत अध्यक्ष बलरामपुर,श्री धीरज सिंह देव जी जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलरामपुर, श्रीमती बसंती भगत जी अध्यक्ष जनपद पंचायत कुसमी, श्री आनंद जायसवाल जी उपाध्यक्ष नगर पंचायत कुसमी,श्रीमती शशि टोप्पो जी सरपंच ,श्री लक्ष्मण सिंह जी विधायक प्रतिनिधि कुसमी, श्री इंद्रदेव निकुंज जी,श्री राजेश्वर गुप्ता जी,श्री संजय गुप्ता जी,श्री विजय गुप्ता जी,श्री पारसनाथ जी एवं अन्य जनप्रतिनिधिगणों द्वारा स्वयं उपस्थित होकर उक्त दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 40 लोगों को उपचार हेतु विभिन्न अस्पतालों में पहुंचाने में सहयोग किए। सभी घायलों को उनके गंतव्य तक रवाना करने उपरांत ही आप सभी अपने घर के लिए लौटे। आज आप सभी ने जिस प्रकार से सहयोग किया उससे निश्चित ही कई लोगों की जान बच पायेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!