
न्यूज़ दर्शन@रामानुजगंज। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष माननीय मुकेश गुप्ता एवं जिला महामंत्री माननीय विकास मंडल के प्रथम नगर आगमन पर आज रामानुजगंज की धरती पर कार्यकर्ताओं का सैलाब उमड़ पड़ा। यह आगमन मात्र एक स्वागत कार्यक्रम नहीं, बल्कि भाजपा की संगठनात्मक शक्ति और जनसमर्थन का विजय घोष साबित हुआ।
केसरिया रंग में रंगा नगर: भव्य बाइक रैली
भाजपा मंडल अध्यक्ष सीताराम गुप्ता की अध्यक्षता तथा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रवण यादव के कुशल नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एक विशाल बाइक रैली निकाली। पार्टी के झंडों से सजी मोटर साइकिलों का काफिला जब नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरा, तो पूरा वातावरण “भाजपा मय” हो गया। कार्यकर्ताओं के जोश और गगनभेदी नारों ने शहर में नई ऊर्जा का संचार कर दिया।

पुष्पवर्षा और आतिशबाजी से हुआ अभिनंदन
नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह आम नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं से नेताओं का आत्मीय स्वागत किया। बम-पटाखों की गूंज और “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद किसान मोर्चा जिंदाबाद जिंदाबाद” के नारों से पूरा नगर गुंजायमान रहा। इस दौरान संगठन के प्रति अटूट समर्पण, एकता और अनुशासन की एक अनूठी मिसाल देखने को मिली।

वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति
इस ऐतिहासिक अवसर पर क्षेत्र के कई दिग्गज नेता और समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से
- वरिष्ठ भाजपा नेता शैलेष गुप्ता, अरुण केशरी, बी डी लाल गुप्ता, डॉ. राकेश गुप्ता, नंदकिशोर गुप्ता। अर्पित जायसवाल, विक्रम गुप्ता, सिद्धांत यादव, अश्विनी गुप्ता, संतोष यादव, शिवकुमार यादव, धनु राम, देवनारायण राम, सुरेश राम, सोमारू मरावी, इंतक़ाफ़ अंसारी, असलम अंसारी, संजीत गुप्ता।



