Homeब्रेकिंग न्यूज़किसान मोर्चादिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से आत्मीय भेंट,...

दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से आत्मीय भेंट, किसानों के मुद्दों पर हुई सार्थक चर्चा

न्यूज़ दर्शन || समाचार


नई दिल्ली/छत्तीसगढ़। दिल्ली प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर ने केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से सौहार्दपूर्ण मुलाकात की। इस अवसर पर ठाकुर ने केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान से आत्मीय संवाद करते हुए उनका स्नेह एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।


बैठक के दौरान प्रदेश के विभिन्न जनहित से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ किसानों की समस्याओं और उनके समाधान को लेकर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य के किसानों की स्थिति, योजनाओं के क्रियान्वयन और भविष्य की संभावनाओं पर अपने विचार रखे।


मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश अध्यक्ष की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की समृद्धि और ग्रामीण विकास के लिए लगातार प्रतिबद्ध है।
आलोक सिंह ठाकुर ने श्री चौहान के सरल व्यक्तित्व, सेवा भाव और समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें जनसेवा का प्रेरणास्रोत बताया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!