Homeब्रेकिंग न्यूज़किसान मोर्चाछत्तीसगढ़ : भाजपा सरकार का ऐतिहासिक दो वर्ष पूर्ण किसानों सहित...

छत्तीसगढ़ : भाजपा सरकार का ऐतिहासिक दो वर्ष पूर्ण किसानों सहित सर्वहितकारी अनेको कदम

न्यूज़ दर्शन@बलरामपुर। छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी का सरकार बने दो वर्ष पूर्ण होने पर जिले वासियों को बधाई देते हुए भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला महामंत्री विकास मंडल ने कहा इस दो वर्षों में सरकार हर मोर्चे पर सफल रही छत्तीसगढ़ की जनता से जो वादा किया था इस दो वर्षों में अधिकतर वादा पूरा करने का काम सरकार की है, छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य होने के नाते किसान पुत्र माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के सम्मानीय कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम जी के प्रयासों से किसानों के हित ऐतिहासिक कदम उठाए जा रहे है।

विधानसभा चुनाव 2023 में भारतीय जनता पार्टी का छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक जीत कांग्रेस का कुशासन अंत होते ही नया विष्णुदेव सरकार बनने के बाद जिस वादा के साथ भाजपा को छत्तीसगढ़ में जन समर्थन मिला। तत्काल किसानों के लिए कृषक उन्नति योजना के तहत धान की खरीदी 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जाने लगी है, जिससे किसानों को अधिक लाभ पहुंचा रही है।

योजना ने खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया है, जिसमें टोकन तुंहर हाथ ऐप और माइक्रो एटीएम का उपयोग होता है, तथा भुगतान 72 घंटे में खाते में आ जाता है। जिससे किसान समृद्ध हो रहे हैं।

विविधीकरण फसल को प्रोत्साहन राशि देकर बढ़ावा

इसके अलावा, दलहन, तिलहन और मक्का जैसी फसलों पर प्रति एकड़ 10,000 रुपये की अतिरिक्त सहायता दी जा रही है, जो फसल विविधीकरण को बढ़ावा दे रही है।

बकाया बोनस वितरण सरकार ने 2014-15 और 2015-16 के दो वर्षों का बकाया बोनस, कुल 3716 करोड़ रुपये, 13 लाख से अधिक किसानों के खातों में हस्तांतरित किया। यह राशि प्रति क्विंटल 300 रुपये की दर से दी गई, जो किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में सहायक सिद्ध हुई।

अन्य सहायक कदमसिंचाई परियोजनाओं के लिए 2800 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं, तथा नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के साथ एमओयू से दुग्ध उत्पादक किसानों को लाभ हो रहा है। इन प्रयासों से खेती को मुनाफे का साधन बनाया गया है।

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सम्मानीय श्री आलोक सिंह ठाकुर जी के नेतृत्व में किसान हित में आनेको कदम उठाए जा रहे हैं चाहे वह मुख्यमंत्री जी से मिलकर 10 बिंदु पर बात रखना एवं कृषि मंत्री जी से मिलकर किसानों के रकवा संबंधित समस्या का समाधान करना शामिल है।

विकास मंडल ने कहा भारतीय जनता पार्टी के सम्मानीय अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश जायसवाल जी एवं किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री मुन्नालाल चौधरी जी के मार्गदर्शन में किसानों का रकवा संशोधन तथा एग्री स्टेक संबंधित समस्या का निराकरण के लिए कलेक्टर को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराने का काम हुआ।

छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने के बाद किसानों के हित में जिले में आनेको जलाशय का निर्माण करने का प्रयास किया जा रहा है, छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम जी,माननीय सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज जी, विधायक श्रीमती उद्धेस्वरी पैकरा, श्रीमती शकुंतला पोर्ते जी के संयुक्त प्रयासों से विभिन्न विकास कार्य कराया जा रहा है। जिसमें सामरी विधानसभा अंतर्गत चांदो,केन्द्री भूपका बांध का कार्य प्रगति पर है, करीब 33 करोड़ लागत से बनने वाला भूपका बाँध बन जाने पर हजारों किसानों के जीवन में परिवर्तन आने वाला है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!