Homeकिसान मोर्चाछत्तीसगढ़भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से किसान...

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने किया मुलाकात

रायपुर@न्यूज़ दर्शन। दिल्ली प्रवास के दौरान भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अलोक सिंह ठाकूर ने नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी माननीय श्री नितिन नवीन जी से स्नेहिल मुलाकात कर बधाई शुभकामनाएं प्रेषित किए। माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी का यह पल आत्मीयता व अपनेपन का अविस्मरणीय व यादगार पल रहा यह सम्मान छत्तीसगढ़ के व भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान है।

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर ने कहा नवनियुक्त माननीय राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जी की के नेतृत्व में संगठन को एक नई दिशा व ऊर्जा मिलेगी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के लिए यह एक गौरव का क्षण है।

आपको बता दे भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नवीन अभी छत्तीसगढ़ के संगठन प्रभारी हैं। नितिन नवीन जी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष घोषणा के बाद छत्तीसगढ़ के भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!