
बस में सवार सभी घायलों को नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य की चांदो में प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया है पर 30 विस्तरीय अस्पताल में डॉक्टर उपलब्ध नहीं रहने के कारण बलरामपुर जिला अस्पताल ले जाया गया
न्यूज़ दर्शन@चांदो/बलरामपुर। ग्राउंड जीरो से जानकारी के अनुसार बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बेलकोना के सरपंच का यात्री बस बारात लेकर झारखंड के बड़गड़ जा रही थी,कि अचानक,चांदो-सामरी के बीच तीन मोड़वा के नीचे कंठी घाट में,बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। आपको बता दे कि बस इतनी जर्जर हालत में थी कि,बस पलटने से बस के चीथड़े उड़ गए,वही 50 से अधिक बस में सवार बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए है।

जनप्रतिनिधियों की मदद से सूचना मिलने पर घायलों को 108 की मदद से प्राथमिक स्वास्थ केंद्र चांदो में प्रथमिक उपचार कर जिला अस्पताल बलरामपुर रेफर किया जा रहा है।
CG 15 A7322 क्रमांक यात्री बस कबाड़ हालत में था,जिसका फिटनेस भी परिवहन विभाग द्वारा किया जाना किसी भी स्थिति में यात्रियों के लिए उचित नहीं है,या फिर बस अनफिट होगा जिससे इतनी बड़ी घटना हुआ है। लापरवाह बस संचालक सरपंच बस से कमाई के आड़ में,लोगों की जान का परवाह किए बगैर,कंडम बस सड़क में दौड़ा रहा है,जिसका जांच कर कार्यवाही किया जाना आवश्यक है। घटना की जानकारी मिलते ही चांदो पुलिस,घटना स्थल पर पहुंच कर,घायलों को मदद कर,स्वास्थ केंद्र भिजवाने की व्यवस्था की है। बस दुर्घटना के बाद बस में सवार सभी बाराती चिल्लाने भी लगने लगे बताया जा रहा है एक महिला सहित एक छोटी बच्ची का मौत हुआ है समाचार लिखे जाने तक स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि नहीं की है। बताया जा रहा है बस मालिक के द्वारा कमाई करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ से झारखंड बारातियों को लेकर बिना परमिट के जा रहा था करीब दोपहर 12:30 बजे बस अनियंत्रित होकर करीब 50 फीट खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है बस में करीब 70 से 80 लोग मौजूद थे। यह घटना चांदो थाना अंतर्गत घटित हुआ है। फिलहाल घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है कुछ लोग की स्थिति नाजुक बताई जा रहा है।

30 विस्तरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चांदो कुछ एक नर्सिंग स्टाफ के भरोसे चल रहा है जब घायल मरीजों को चांदो अस्पताल लाया गया तब कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था, करीब 30 किलोमीटर कुसमी के डॉक्टर को बुलाया गया था लगातार अस्पताल की लापरवाही पर सवाल खड़ा हो रहा है क्या चांदो और क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य लाभ चांदो अस्पताल में नहीं मिल पाएगा।
जन सहयोग
बस पलटने की सूचना पर सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री धीरज सिंह देव के विभागीय अधिकारी को फोन कर तत्काल एंबुलेंस भेजा गया जिससे मरीजों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाने में आसानी हुई।




