
प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आ रही धान बेचने में किसानों को दिक्कत को लेकर किसान मोर्चा ने विभागीय मंत्रियों से की मुलाक़ात।
न्यूज़ दर्शन@रायपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मा.श्री.आलोक सिंह ठाकुर जी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार के सहकारिता मंत्री मा.श्री केदार कश्यप जी एवं प्रदेश के वरिष्ठ तथा कृषि मंत्री मा.श्री रामविचार नेताम जी से भेंट मुलाकात किया l

वर्तमान छत्तीसगढ़ में प्रदेश सरकार के द्वारा किसान भाईयों से उनके उपज कि एक एक दाना धान खरीदी प्रदेश में युद्ध स्तर में चल रही है जहां सरकार ने धान खरीदी प्रणाली को सुगम बनाने हेतु बहुत से अथक प्रयास कर रही है फिर भी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों की किसान भाइयों को इस धान ख़रीदी के पोर्टल ऐप तथा किसान भाईयों को धान बेचने हेतु टोकन कटवाने में दिक्कत परेशानी एवं

प्रतिदिन खरीदी लिमिट को बढ़ाने ऎसे विभिन्न आवश्यक विषयो को लेकर आज भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री आलोक सिंह ठाकुर जी के नेतृत्व में सहकारिता मंत्री जी एवं कृषि मंत्री जी के भेंट मुलाकात की जहाँ सभी विषयों को विस्तार पूर्वक रखा गया।



