Homeक्राइमIED ब्लास्ट से पांच जवान जख्मी,माओवादियों के द्वारा लगाए आईडी डिफ्यूज के...

IED ब्लास्ट से पांच जवान जख्मी,माओवादियों के द्वारा लगाए आईडी डिफ्यूज के दौरान हादसा।

न्यूज़ दर्शन@बीजापुर। छत्तीसगढ़ में माओवादियों द्वारा बीजापुर जिले में लगाए गए आईईडी ब्लास्ट से पांच जवान घायल हो गए हैं विस्फोट उस वक्त हुआ जब चिन्ना गेलुई केंद्रीय रिजर्व पुलिस कैंप से जवान डिमाइनिंग ड्यूटी पर निकले थे। सूत्रों की माने तो शनिवार को दिमाइनिंग ड्यूटी के दौरान जवानों को जानकारी मिली कि माओवादियों द्वारा गुंडम के बीच एक आईडी लगाया गया है इस आईडी को डिस्पोज करने के दौरान ब्लास्ट होने से पांच जवान घायल घायल हो गए। जवानों को सामान्य चोट आई है घायल जवानों का प्राथमिक उपचार के बाद उचित इलाज के लिए मुख्यालय लाया गया है।

छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित इलाकों में जवानों की मुस्तैदी से माओवादी बौखलाए हुए हैं ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!