अचानक अजय सिद्दार साथी जवान का राइफल लेकर किया फायरिंग कैंप में मच गया चित्कार।
बलरामपुर भुताही सीएफ कैम्प से न्यूज़ दर्शन टीम की रिपोर्ट
छत्तीसगढ़ के सरहदी क्षेत्र बलरामपुर जिले के भुताही में बुधवार को CAF के जवान ने साथी जवानों पर सर्विस इंसास रायफल से अंधाधुंध गोलियां चला दी। गोली लगने से अंबुज शुक्ला एवं संदीप पटेल की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी अजय सिद्दार जंगल की और भागने का प्रयास किया था, अन्य जवानों ने आधार दबोचा

वहीं 2 अन्य जवान घायल हो गया है। दोनों को कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल किया गया है। दोनों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर किया गया है। मामला सामरी थाना क्षेत्र अंतर्गत भुताही कैंप का है।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के झारखंड से लगे सरहदी क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए सीएएफ का कैंप ग्राम भुताही में लगाया गया है। भुताही कैंप में सीएएफ के 11 वीं बटालियन तैनात हैं।
वही जानकारी लगते ही बलरामपुर जिले की पुलिस कप्तान राजेश अग्रवाल मौके पर पहुंचे, तो वही दो घायल जवानों को प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर इलाज के लिए रेफर किया गया है।
सरगुजा रेंज के आईजी अंकित गर्ग ने इस केस में और जानकारी दी है।

बलरामपुर के भूताही मोड़ क्षेत्र में सीएएफ की 11 वीं बटालियन की बी कंपनी के शिविर में सुबह करीब 11 बजे फायरिंग की घटना हुई. आरक्षक अजय सिदार ने अपने साथी के सर्विस हथियार इंसास रायफल से अपने सहयोगियों पर गोली चलाई. इस घटना में आरक्षक रुपेश पटेल की मौके पर मौत हो गई. जबकि एक अन्य कांस्टेबल संदीप पांडे ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया. घटना की वजहों का पता लगाया जा रहा है और आरोपी आरक्षक अजय सिदार को हिरासत में ले लिया गया है।

बलरामपुर जिले के एडिशनल एसपी शैलेन्द्र पांडेय ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि “सामरी थाना क्षेत्र में सीएएफ की कंपनी है. वहां सीएएफ के एक जवान ने इंसास राइफल से गोलियां चलाई, जिसमें एक जवान की मौके पर मौत हो गई जबकि घटना को देखकर शॉक लगने के चलते एक और जवान की मौत हो गई। 2 अन्य जवान घायल हुए हैं. घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आरोपी जवान गिरफ्तार: कैंप में फायरिंग करने वाले जवान को बलरामपुर पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया है. एएसपी पांडेय ने बताया कि आरोपी जवान के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है. जवान ने कैंप में अपने साथी जवानों पर फायरिंग क्यों की, फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है,जांच जारी है। बलरामपुर छत्तीसगढ़ और झारखंड की सीमा पर स्थित है. यहां पर नक्सल विरोधी अभियान के लिए एक सीएएफ कैंप को स्थापित किया गया है. यह कैंप झारखंड की सीमा के करीब है। कैम्प कई किलोमीटर घने जंगल से घिरा है।
वहीं मामलें में बीएमओ कुसमी सतीश पैकरा ने एक जवान के मौत का कारण स्पष्ट नही किया था तथा कई तरह के मौत की वजह बताई जा रही थीं. जिसे पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट किया जाना बताया था. इस पर वरिष्ठ फॉरेंसिक एक्सपर्ट कुलदीप कुजूर अंबिकापुर ने सॉट पोस्टमार्टम पर कहा हैं की आरक्षक संदीप पाण्डेय की मौत भी गोली लगने के वजह से हुई. हैं जिसे दाहिने हिस्से में रीड की हड्डी के बगल के ऊपरी हिस्से से गोली शरीर को छीलते हुवें उपर के हिस्से में जा फसी हैं जो एक्शरे के बाद स्पष्ट हो पाएगा। सामरी थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया की गोली चलाने वाले आरक्षक से अभी पूर्णतः पूछताछ नही की जा सकी हैं. इंसास सर्विस राइफल से 7 राउंड गोली चली हैं।

पूर्व में भी गोली चलाने वाले आरक्षक ने ताना था राइफल.
वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई थी घटना की सूचना
जानकारी सामने आ रही हैं की उक्त आरक्षक अजय सिदार ने पूर्व में भी अपने साथी रुपेश पटेल पर किसी बात को लेकर इंसास सर्विस राइफल को तान दिया था. इसकी जानकारी बटालियन के उच्च अधिकारीयों लगने के बाद अजय सिदार से उसकी राइफल प्रतिबद्ध कर दी गई थीं. और उसने आज बुधवार को रुपेश पटेल व अन्य साथियो पर ताबड़तोड़ गोली चला दिया जो जाँच का विषय हैं।



