Homeक्राइमबलरामपुर : फर्जी नक्सली बैनर पोस्टर मामले में बलरामपुर पुलिस ने बड़ी...

बलरामपुर : फर्जी नक्सली बैनर पोस्टर मामले में बलरामपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार

न्यूज़ दर्शन@सामरी/बलरामपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एवं नगरीय निकाय चुनाव के दौरान शांति भंग करने के उद्देश्य से लगाए गए फर्जी नक्सली बैनर पोस्टर मामले में बलरामपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 03 फरवरी का है, जब प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना परियोजना क्रियान्वयन इकाई के सहायक अभियंता योगेश नोगेश ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि पुंदाग-चरहू पीपरढाबा निर्माणाधीन सड़क पर नक्सली बैनर लगाकर निर्माण कार्य बंद कराने और भय उत्पन्न करने की धमकी दी गई थी।
पुलिस अधीक्षक बैंकर वैभव के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी के मार्गदर्शन में जांच शुरू किया गया था ग्रामीणों से पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि इलाके में नक्सलियों का कोई आवागमन नहीं है और यह कृत्य गांव के ही कुछ शरारती तत्वों द्वारा करने की बात सामने आ रहा था।


वहीं पुलिस ने ईस्लाम अंसारी उम्र 35 वर्ष और आबिद खलिफा उम्र38 वर्ष को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपराध करना कबूल किया। आरोपियों ने झारखंड के बरगढ़ से लाल कपड़ा, पेंट, ब्रश और सेलोटेप खरीदकर अपने घर पर फर्जी बैनर तैयार किया और फिर अलग-अलग स्थानों पर लगा दिया था वहीं पुलिस ने आरोपियों के पास से
बचा हुआ लाल कपड़ा
पेंट, ब्रश भा.क.पा माओवादी का फर्जी लेटर पैड घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल
को जब्त कर लिया है।और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!