
न्यूज़ दर्शन@बलरामपुर। जनपद पंचायत कुसमी के अंतर्गत ग्राम पंचायत भवानीपुर (महकेपी) के सरपंच /सचिव के उपर वर्ष 2019 से 2024 तक की अवधि में शासन से प्राप्त राशि जिससे ग्राम पंचायत में विकास कार्य सहित अन्य कार्य कराने के लिए ग्राम पंचायत को यह राशि शासन से प्राप्त होती है उसे सभी नियमों को ताक पर रखकर सरपंच /सचिव द्वारा बिना ग्राम पंचायत के बैठक किए फर्जी प्रस्ताव बनाकर अपने खाते में राशि स्थानांतरण कर लिया गया है , साथ ही निराश्रित पेंशन , बृद्धा पेंशन सहित अन्य निधि का राशि भी गबन करने का आरोप ग्रामीणों द्वारा सरपंच /सचिव पर लगाया गया है ग्राम पंचायत भवानीपुर में किसी भी प्रकार का विकास कार्य नहीं हो पा रहा है , ग्रामीणों के द्वारा शिकायत आवेदन में यह भी कहा गया है की सरपंच / सचिव का किसी भी प्रकार का दुकान संचालित नही है फिर भी उपरोक्त सभी प्रकार की राशि को अपने खाते में फर्जी बिल लगाकर स्थांतरण कर राशि गमन कर लिया गया है ।

जिससे ग्रामीण सहित सभी पंच, जनप्रतिनिधियों में काफी रोष व्याप्त है।जिसे आज दिनांक 10 अक्टूबर गुरुवार को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कुसमी अभिषेक पांडेय को लिखित आवेदन प्रस्तुत कर ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों के समक्ष जांच कराने की मांग करते हुए दोषी पर सरपंच /सचिव के उपर उचित कार्यवाही की मांग की है ।ग्रामीणों का अब आप है सरपंच के द्वारा कभी भी पंचों को विश्वास में ना लेकर बिना बैठक किये प्रस्ताव बना लेते हैं और अपना मनमानी करते हैं।फर्जी बिल का यह पहला मामला नहीं है इस प्रकार से प्रायः देखने को मिल रहा है की जिस किसी का एक भी फॉर्म या दुकान नही है ऐसे व्यक्ति अपने नाम से फर्जी बिल के माध्यम से शासन की राशि को अपने खाते में डालकर दुरुपयोग कर रहे है ।
|| ग्रामीणों को निष्पक्ष जांच का आश्वासन ||
कुसमी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक पांडेय द्वारा निष्पक्ष रूप से जांच दल भेज कर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है।



