
न्यूज़ दर्शन@चांदो बलरामपुर। जिले के चांदो थाना क्षेत्र में नक्सली परचा फेक कर 10 लाख रुपया मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में फरार चल रहा आरोपी कादीर अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है चांदो पुलिस के मुताबिक साल 2021 में आरोपी ने प्रार्थी के घर में माओवादी कोयलशंख जोनल कमेटी के नाम से अज्ञात व्यक्ति के द्वारा पम्पलेट फेंका गया था।
जिसमें 10 लाख रुपए की मांग किया गया था साथ ही पुलिस प्रशासन को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई थी,प्रार्थी ने इसकी रिपोर्ट चांदो थाना में दर्ज कराई थी।
पुलिस ने मामले की धारा 384 और 507 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर लिया था पुलिस ने अपनी जांच के दौरान जन सुरक्षा अधिनियम की धारा 8,10 और 13 विधि विरोध क्रियाकलाप अधिनियम जोड़कर मामले में संदीप आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था जबकि एक अन्य आरोपी कादीर अंसारी बीते 3 साल से फरार चल रहा था जिसे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
नक्सली को पकड़ने में कौन-कौन है शामिल
थाना प्रभारी प्रभारी देवेंद्र सिंह टेकाम, उप निरीक्षक गिरीश सहाय,प्रधान आरक्षक संजय एक्का, संतोष पैकरा,आभास मिंज दारा सिंह,अशोक नाग का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



