
न्यूज़ दर्शन@बलरामपुर/चांदो। बलरामपुर जिले में कलेक्टर राजेंद्र कटारा के निर्देश पर राजस्व और वन विभाग की संयुक्त टीम ने चांदो तहसील क्षेत्र के ग्राम नवाडीहकला, कंदरी तथा धनजी में 8 अवैध ईंट भट्ठों पर छापा मार कारवाही कर लगभग 3 लाख 50 हजार ईंटें जब्त कीं। यह कार्रवाई अनुविभागीय अधिकारी कुसमी करूण डहरिया के मार्गदर्शन में तहसीलदार टिकेंद्र कुमार राणा , वन विभाग के एसडीओ आलोक जायसवाल वन परिक्षेत्र चांदो के इंचार्ज की देखरेख में हुई।

कार्रवाई का विवरण
टीम ने 8 अवैध ईंट भट्ठों पर सख्ती बरतते हुए 8 व्यक्तियों का अवैध रूप से निर्माण कराई जा रहे और ईंट भट्ठों को सील कर दिया। यह अभियान वन क्षेत्रों में अवैध निर्माण और पर्यावरण क्षति को रोकने के उद्देश्य से चलाया गया।
प्रशासनिक पृष्ठभूमि
कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने हाल के महीनों में बलरामपुर में अवैध गतिविधियों जैसे धान परिवहन, खनन और वन अतिक्रमण पर लगातार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इससे जिले में कानून-व्यवस्था और पर्यावरण संरक्षण मजबूत हो रहा है।
तहसीलदार टिकेंद्र कुमार राणा का बयान
अवैध ईंट भट्ठा संचालन के खिलाफ लगातार हम कार्रवाई कर रहे हैं, ईंट भट्ठा में भारी मात्रा में अवैध लकड़ी खपाने का प्रयास जा रहा है जिसको जफ़्त कर कार्यवाही की जा रही है।
कार्रवाई में शामिल
चांदो तहसीलदार टिकेंद्र कुमार राणा, वन पाल प्रदीप कुजूर, पुष्पा कुजूर,पटवारी हामिद रजा, वन रक्षक सुनीता विभागीय अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे।



